₹47.20 लाख का साइबर फ्रॉड बेनकाब: क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल (ISC) ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए ₹47.20 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बैंक किट, सिम कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को शेयर बाजार, आईपीओ और इक्विटी में निवेश के नाम पर झांसा देते थे। इसके बाद पीड़ितों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे, जिन्हें पकड़ से बचने के लिए विभिन्न ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए आगे ट्रांसफर कर दिया जाता था।

पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह है, जो तकनीकी साधनों का उपयोग कर लोगों को निशाना बना रहा था।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया और इंस्पेक्टर सोहन लाल के नेतृत्व में की गई, जबकि एसीपी रमेश लांबा के मार्गदर्शन और आदित्य गौतम की निगरानी में पूरी टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

जाफराबाद में चोरी की स्कूटी बरामद, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार: पुलिस

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जाफराबाद थाना पुलिस ने...

दिल्ली में ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े खाते के मामले में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने ₹2.10 करोड़ की...

ऑपरेशन ट्राइडेंट में 18 गिरफ्तार, 1,424 बैंक खाते फ्रीज: अमित शाह

नई दिल्ली: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के...

28 अक्टूबर को आंध्र तट पार कर सकता है अति प्रचंड चक्रवाती तूफान: आईएमडी

body.single.single-post.postid-12702 .td_block_wrap.tdb_single_bg_featured_image .tdb-featured-image-bg{height:clamp(280px,calc(144.02vw - 57.61px),520px)!important;max-height:520px!important;background-size:contain!important;}नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी...