Date:

AAP विधायक कुलदीप कुमार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया है कि उन्हें एक बार फिर अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी धमकी बताई जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए विधायक ने पहले हुए हमले में अब तक कोई कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही ठोस कार्रवाई हुई है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना कल्याणपुरी में शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली सरकार ने परीक्षा विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई वापस ली, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले दायरे से बाहर

नई दिल्ल ी: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया...

दिल्ली सरकार ने नीट विरोध प्रदर्शन मामलों को बंद किया, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कथित नीट (यूजी) परीक्षा अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया...

छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली में हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की...

लोकसभा में राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था पर हमला, आरएसएस के प्रभाव का लगाया आरोप

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में छात्र केवल परीक्षा...