Date:

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सत्या शर्मा ने दिल्लीभर में विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाने की मांग की

नई दिल्ली, 4 जून: मालवीय नगर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर राजधानी में विशेष अग्नि सुरक्षा अनुपालन अभियान चलाने की मांग की है।

अपने पत्र में सत्या शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुई इस दुखद घटना ने भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी श्रेणियों की इमारतों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण किया जाए और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि भवन विभाग के सहयोग से ऐसे भवनों की पहचान की जाए जहां अग्नि सुरक्षा उपायों की कमी, अनधिकृत निर्माण, संरचनात्मक खामियां या अन्य कारणों से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए।

सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त से मालवीय नगर अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को भी कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट में भवन की स्थिति, स्वामित्व, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन, लाइसेंस संबंधी स्थिति तथा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या अन्य लापरवाही की गहन जांच शामिल हो।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

सत्या शर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम इस विषय पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद राजधानी में अग्नि सुरक्षा मानकों, अनधिकृत निर्माणों और भवन सुरक्षा अनुपालन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह मांग महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दिल्ली में पहले से चल रही जांच और निरीक्षण अभियानों के बीच अब व्यापक अग्नि सुरक्षा अनुपालन अभियान की संभावना और मजबूत हो गई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

23-24 जुलाई को पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

नई दिल्ली, 21 जुलाई: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रहने या कम...

दिल्ली के कालकाजी में 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

नई दिल्ली, 20 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने कालकाजी के बी-ब्लॉक डीडीए फ्लैट्स के पास 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया...

प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों से मिले दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। यह जानकारी दिल्ली...

ओखला स्थित एनटीए कार्यालय में सुरक्षा उल्लंघन की खबरें निराधार: एनटीए और दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और दिल्ली पुलिस ने ओखला स्थित एनटीए कार्यालय में प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रवेश करने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों...