सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया, 2,000 लीटर प्रति घंटा क्षमता से मिलेगा स्वच्छ पानी

दिनांक:

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी और पानी की किल्लत के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के एकता कैंप में वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। यह सुविधा इंडियन ऑयल की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत स्थापित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में चल रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में इस समस्या के समाधान के लिए वाटर एटीएम की नई पहल शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि यह वाटर एटीएम एक बड़ा आरओ प्लांट है, जिसकी क्षमता प्रति घंटे 2,000 लीटर पानी को शुद्ध कर आपूर्ति करने की है, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और किफायती पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह पहल खासकर घनी आबादी वाले इलाकों और जरूरतमंद समुदायों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, इसकी सफलता के आधार पर ऐसे और प्रोजेक्ट्स शहर के अन्य हिस्सों में भी शुरू किए जा सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

त्रिपुरा के व्यक्ति पर कथित नस्लीय टिप्पणी के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार; रिजिजू ने कार्रवाई की बात कही थी

दिल्ली: त्रिपुरा मूल के एक व्यक्ति पर कथित नस्लीय...

उत्तरी दिल्ली AATS ने चोरी के 38 दोपहिया वाहन बरामद किए; छह गिरफ्तार, 41 मामले सुलझे

दिल्ली: उत्तरी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने...

दिल्ली में 25 अक्टूबर को SIR के अंतिम विशेष शिविर; 30 अक्टूबर तक दे सकते हैं दावे और आपत्तियां

दिल्ली: मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम जुड़वाने...