दिल्ली सीएम का बड़ा आदेश: शराब कंपनियों के 5 साल के खातों की जांच, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब बिक्री से जुड़े सरकारी उपक्रमों के पिछले पांच वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड की व्यापक जांच (क्रॉस-वेरिफिकेशन) के आदेश दिए हैं। यह कदम खातों में अनियमितताओं और संभावित राजस्व हानि की आशंका के बीच उठाया गया है।

हाल ही में सामने आया है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक खातों का सही तरीके से मिलान (रिकन्सिलिएशन) नहीं किया गया, जिससे वित्तीय गड़बड़ियां और सरकारी खजाने को नुकसान होने की संभावना बनी।

दिल्ली सीएम का बड़ा आदेश: शराब कंपनियों के 5 साल के खातों की जांच, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

इस स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने खातों की सख्त निगरानी, प्रत्येक रिकॉर्ड का व्यवस्थित मिलान और पूरी प्रक्रिया में सत्यापन एवं वैलिडेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर यदि अनियमितता या राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी संबंधित संस्थानों और आबकारी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पूरी प्रक्रिया की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आदेश जारी होने की तिथि से दो माह के भीतर वित्त विभाग को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

पश्चिमी दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली तीन इकाइयां सील; बिजली कनेक्शन काटे, मीटर जब्त

नई दिल्ली: MCD के पश्चिमी क्षेत्र में ब्रह्मपुरी और...

जसोला में पुश्तैनी संपत्ति विवाद में संजय वर्मा की मौत; भाई और उसकी पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्ली: जसोला गांव में पुश्तैनी संपत्ति विवाद के...

रोहिणी में गिरफ्तारी के बाद चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद; साथी की तलाश में AATS

नई दिल्ली: रोहिणी में 19 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी...

बुध विहार चोरी मामले का घोषित अपराधी गिरफ्तार; AATS आउटर नॉर्थ ने तकनीकी निगरानी से पकड़ा

नई दिल्ली: बुध विहार में दर्ज चोरी के मामले...