Date:

CBI कार्रवाई पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली: एमसीडी में भ्रष्टाचार के मामले में CBI द्वारा डिप्टी कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है।

CBI ने हाल ही में एक बड़े कार्रवाई के तहत एमसीडी के अधिकारियों को ₹4 लाख की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे “भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन” बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “करप्शन पर एक बड़ा एक्शन हुआ है। बड़े अधिकारी को पकड़ा गया है। सरकार ने साफ तौर पर जीरो टॉलरेंस दिखाया है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि कहीं से भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई अधिकारी, कर्मचारी, व्यक्ति या नेता अगर भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने कहा।

रेखा गुप्ता ने यह भी साफ किया कि दोषियों को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलेगा।

“किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को कोई संरक्षण नहीं दिया जाएगा। हमारी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ दिल्ली की जनता की सेवा में लगी है और हम सभी से यही अपेक्षा करते हैं,” उन्होंने जोड़ा।

इस कार्रवाई के बाद दिल्ली में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं सरकार इसे साफ शासन और कड़े एंटी-करप्शन रुख के तौर पर पेश कर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...