Date:

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने निराश्रितों की सहायता के लिए ‘अपना घर आश्रम’ की रेस्क्यू एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन से ‘अपना घर आश्रम’ की रेस्क्यू एंबुलेंस और सहायता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ये वाहन पूरी दिल्ली में निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रम तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि आश्रम में इन लोगों के लिए उपचार, भोजन, देखभाल, आश्रय और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का पुनीत कार्य बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज के कमजोर और असहाय वर्गों को सम्मानजनक जीवन और सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पहल राजधानी में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों तक राहत और पुनर्वास सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

गाज़ीपुर लैंडफिल पर कचरा निस्तारण में आएगी तेजी; मंत्री आशीष सूद ने 31 जुलाई तक बायो-माइनिंग क्षमता 12,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन करने के दिए...

नई दिल्ली, 26 जून: दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को गाज़ीपुर लैंडफिल...

दिल्ली के मुंडका फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत; फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली, 26 जून: दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दर्दनाक...

कर्नाटक सरकार ने बांदीपुर और नागरहोले टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पूरी क्षमता के साथ फिर शुरू करने को मंजूरी दी

बेंगलुरु, 26 जून: कर्नाटक सरकार ने विशेषज्ञों और अधिकारियों की तकनीकी समिति की सिफारिशों के आधार पर बांदीपुर और नागरहोले टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी को पूर्ण क्षमता के साथ...

फर्जी IGL बिल SMS भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 जून: दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाना पुलिस ने फर्जी IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) बिल लंबित होने का एसएमएस भेजकर लोगों से साइबर ठगी करने...