हीट वेव एक्शन प्लान 2026 पर सीएम रेखा गुप्ता की सख्त समीक्षा, ज़मीनी स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गर्मी से बचाव की सभी व्यवस्थाएं ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त बेड उपलब्ध रहें। साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए तुरंत जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सभी एम्बुलेंस में हीट स्ट्रोक के उपचार की पूरी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में “वॉटर बेल सिस्टम” लागू करने का आदेश दिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को नियमित अंतराल पर पानी पीने की याद दिलाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पतालों, स्कूलों, निर्माण स्थलों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हो। इसके साथ ही इन सभी स्थानों पर ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाए।

गर्मी के दौरान जल संकट से निपटने के लिए पानी के टैंकर, वॉटर कूलर और वॉटर एटीएम निर्बाध रूप से संचालित किए जाएं। इसके अलावा, पशु-पक्षियों के लिए भी छाया और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए सभी विभाग समयबद्ध तरीके से अपनी तैयारियां पूरी करें, ताकि दिल्ली के नागरिकों को भीषण गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

1995 हत्या केस का फरार दोषी गिरफ्तार: पैरोल पर बाहर आकर सालों से छिपा था, दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1995 के हत्या और फिरौती के लिए अपहरण के मामले में दोषी एक फरार अपराधी को गिरफ्तार...

‘शीश महल 2’ पर बीजेपी का हमला: केजरीवाल पर आलीशान जीवन और फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सियासी टकराव शुक्रवार को और तेज हो गया, जब बीजेपी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर कथित आलीशान...

रोहिणी में चार मंजिला इमारत में आग, सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और...

दिल्ली में भीषण आग का कहर: पंजाबी बाग और शकूर बस्ती में सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग और शकूर बस्ती इलाके में देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। दो अलग-अलग घटनाओं में सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो...