नई दिल्ली, 23 जुलाई: दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की घोषणा की है।
बंद रहने वाले स्टेशन हैं: लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम।
दिल्ली मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी, हालांकि इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा।
यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

