Date:

सार्वजनिक परीक्षा अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष कार्यबल का गठन किया

नई दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत प्रश्नपत्र लीक तथा अन्य परीक्षा संबंधी अपराधों की जांच के लिए अपनी क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का गठन किया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त की स्वीकृति से गठित यह एसटीएफ संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस), राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों तथा उनके अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं से जुड़े अपराधों की जांच करेगा। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित अन्य प्राधिकरणों की परीक्षाओं से संबंधित मामलों की भी जांच करेगा।

सार्वजनिक परीक्षा अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष कार्यबल का गठन किया

एसटीएफ सार्वजनिक परीक्षाओं से जुड़े अपराधों की त्वरित, पेशेवर और व्यापक जांच करेगा। साथ ही अभियोजन एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र अभियोजन सुनिश्चित करेगा, ताकि ऐसे मामलों की सुनवाई दिन-प्रतिदिन के आधार पर हो सके.

विशेष कार्यबल का नेतृत्व दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करेंगे। एसटीएफ के कार्यों की समग्र निगरानी और प्रशासनिक नियंत्रण क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त के अधीन रहेगा, जो प्रभावी जांच और मामलों के परिश्रमी अभियोजन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...