Date:

35 साल पुराना हत्या कांड सुलझा: दिल्ली पुलिस ने लुधियाना से आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 35 साल पुराने हत्या मामले का खुलासा करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी आदित्य गौतम ने दी।

यह मामला 2 अगस्त 1991 का है, जब त्रिलोकपुरी थाना क्षेत्र में एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके बेटे पर बेरहमी से चाकू से हमला किया गया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया।

घायल बेटे ने हमलावर की पहचान अपने किरायेदार छविलाल वर्मा के रूप में की थी, जो घटना के बाद से लगातार फरार था।

डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार, क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने पिछले छह महीनों से इस मामले पर लगातार काम किया। एसीपी रमेश लांबा और इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में टीम ने जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाई। हेड कांस्टेबल सुनील और सब-इंस्पेक्टर सुनील ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस टीम आरोपी के गांव भी पहुंची और वहां से अहम सुराग जुटाए। अंततः आरोपी को ट्रैक करते हुए लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 35 वर्षों से फरार था और इस दौरान कोलकाता, मुंबई और नागपुर जैसे शहरों में अलग-अलग नामों और कामों के जरिए छिपकर रह रहा था। उसने ट्रांसपोर्ट, पेंटिंग, टेलरिंग और मजदूरी जैसे काम किए ताकि पुलिस से बचा रह सके।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद सतर्क और चालाक था। वह अपने परिवार से भी सीधे संपर्क नहीं करता था, बल्कि गांव के लोगों के माध्यम से संदेश भेजकर पत्नी से बात करता था। यहां तक कि अपने बच्चों की शादी में भी शामिल नहीं हुआ, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

डीसीपी आदित्य गौतम ने कहा कि “आखिरकार कानून ने उसे पकड़ ही लिया। यह हमारी इंटर-स्टेट सेल की बड़ी सफलता है।”

आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...