मानसून से पहले दिल्ली में ड्रेनों की सफाई और जलभराव क्षेत्रों की समीक्षा, CCTV मॉनिटरिंग मजबूत करने पर जोर

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मानसून से पहले ड्रेनों की स्थिति और जलभराव वाले क्षेत्रों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले ड्रेनों में जमा सिल्ट, जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों तथा उन स्थानों पर विशेष चर्चा की गई जहाँ समय पर सफाई कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों की सफाई और डिसिल्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।

बैठक में CCTV मॉनिटरिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की रियल-टाइम निगरानी हो सके और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ड्रेन सफाई और मानसून तैयारी से जुड़े कार्य जमीन पर प्रभावी रूप से दिखाई दें।

दिल्ली सरकार मानसून से पहले शहर में जलभराव और ड्रेनेज से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें कर रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तैयारी की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

कैंपस से घर तक सुरक्षा: दिल्ली LG ने अंधेरे स्थान हटाने, CCTV और आवास ऑडिट के निर्देश दिए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की...

DJB के 50,000 पेंशनरों को कैशलेस इलाज, पहले पैसे जुटाने के बोझ से राहत

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और...

रिश्वत मामले में प्रशांत विहार थाने के SI को सीबीआई ने पकड़ा

नई दिल्ली: सीबीआई ने रिश्वत मामले में प्रशांत विहार...

बवाना में बैग से 8.116 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

Read this story in English नई दिल्ली: बवाना में मुनक...