नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि गुरुवार, 24 सितंबर को लोक निवास के आसपास 14 सड़कों पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यह एडवाइजरी एक विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जारी की गई है।

आधिकारिक एडवाइजरी के अनुसार, प्रदर्शन में अधिवक्ता तथा दिल्ली प्रदेश भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी शामिल हैं। यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचने, यात्रा की योजना पहले बनाने और मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
इन सड़कों पर असर की आशंका
- बुलेवार्ड रोड
- आईपी कॉलेज रेड लाइट से जीटीबी नगर रेड लाइट तक रिंग रोड
- रानी झांसी रोड/फ्लाईओवर
- राजपुर रोड
- शामनाथ मार्ग
- भीखू राम जैन मार्ग
- डॉ. कर्नवाल मार्ग
- राजनिवास मार्ग
- रोशनआरा रोड
- लाला जगन्नाथ मार्ग
- गौशाला मार्ग
- लोथियन रोड
- कचहरी रोड
- जोरावर सिंह मार्ग
पुलिस के मुताबिक जरूरत पड़ने पर चिह्नित बिंदुओं से यातायात मोड़ा जा सकता है। आपातकालीन वाहनों को इन डायवर्जन से छूट रहेगी।
सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे सामान्य यातायात बाधित हो सकता है। वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने को कहा गया है।
In connection with the protest at Lok Niwas, Delhi on 24.09.2026, traffic movement is likely to be affected from 1000 hrs to 1730 hrs on several roads in the vicinity.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 24, 2026
हेल्पलाइन और लाइव अपडेट
यातायात संबंधी सहायता के लिए 1095 या 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है। एडवाइजरी में रीयल-टाइम अपडेट के लिए व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 तथा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल भी दिए गए हैं।

