Date:

वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, सचिन देव दुग्गल के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूके निवासी कारोबारी सचिन देव दुग्गल को आरोपी बनाते हुए दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित विशेष PMLA कोर्ट में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है।

यह कार्रवाई 18 दिसंबर 2024 को दायर मूल आरोप पत्र की कड़ी में की गई है, जिसमें वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वी.एन. धूत और 12 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में विशेष अदालत पहले ही 10 फरवरी 2026 को संज्ञान ले चुकी है।

ईडी के अनुसार, यह जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वीडियोकॉन हाइड्रोकार्बन होल्डिंग्स लिमिटेड ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्टियम से 2,773.60 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन लिया था।

जांच में सामने आया है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा, करीब 2.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर, जटिल विदेशी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए डायवर्ट किया गया।

ईडी ने दावा किया है कि स्विस कंपनी के चेयरमैन सचिन देव दुग्गल इस पूरे लेन-देन के प्रमुख लाभार्थी थे। धनराशि को कई विदेशी इकाइयों के माध्यम से ट्रांसफर कर उसकी असली पहचान छिपाने की कोशिश की गई।

वित्तीय रिकॉर्ड्स के अनुसार, जिस समय यह फंड विदेश भेजा जा रहा था, उसी दौरान दुग्गल से जुड़ी कंपनियों और वीडियोकॉन समूह के बीच बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ।

ईडी ने यह भी बताया कि जनवरी 2022 से अब तक कई बार समन भेजे जाने के बावजूद दुग्गल जांच में शामिल नहीं हुए और केवल आंशिक व टालमटोल वाले जवाब ईमेल के जरिए दिए।

मामले में आगे की जांच जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार; प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,...

नीट-यूजी विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के हितों का किया उल्लेख

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम और पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की...

सार्वजनिक परीक्षा अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष कार्यबल का गठन किया

दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत प्रश्नपत्र लीक तथा अन्य परीक्षा संबंधी अपराधों की जांच के लिए अपनी क्राइम ब्रांच...

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर निगरानी के आरोप निराधार, सुरक्षा के लिए लगाए गए एफआरएस कैमरे: दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 24 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास लगाए गए फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरों के माध्यम से प्रदर्शनकारियों की निगरानी किए जाने के आरोपों को खारिज करते...