Date:

₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के एक-एक अरब पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में दी।

लोकसभा में एक अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि आरबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत यह प्रस्ताव भेजा था। फील्ड ट्रायल सफल होने के बाद इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलिमर बैंक नोटों को नियमित रूप से जारी करने पर विचार किया जाएगा।

₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी

सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार पॉलिमर बैंक नोटों की आयु कागजी बैंक नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है। पॉलिमर नोटों की शुरुआत फिलहाल प्रारंभिक चरण में है और डिजिटल भुगतान पर इसके प्रभाव का आकलन नियमित जारी होने के बाद ही किया जा सकेगा। उत्तर में यह भी कहा गया कि बैंक नोट और डिजिटल भुगतान प्रणाली एक-दूसरे के पूरक भुगतान माध्यम हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कागजी मुद्रा को पॉलिमर बैंक नोटों से पूरी तरह बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आरबीआई के अनुसार पॉलिमर बैंक नोट कागजी बैंक नोटों के साथ-साथ जारी किए जाएंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर पार्क प्लाजा होटल इकाई का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अपने उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निरीक्षण के दौरान गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर महागुन होटल्स...

द्वारका में आधुनिक आवारा कुत्ता आश्रय स्थल की आधारशिला रखी गई

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को द्वारका के सेक्टर-29 में आधुनिक आवारा कुत्ता आश्रय स्थल की आधारशिला रखी। इस परियोजना का विकास नगर निगम दिल्ली...

कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान सुचारु यातायात, सड़क सुरक्षा और कांवड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारी परिवहन वाहनों (एचटीवी) के लिए...

हरि नगर के व्यापारी से ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने हरि नगर के एक व्यापारी से नीरज बवाना गैंग के नाम पर ₹1 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने के मामले...