Date:

एमसीडी ने 10% प्रॉपर्टी टैक्स छूट की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई; मेयर प्रवेश वाही ने समय पर भुगतान की अपील की

नई दिल्ली, 30 जून: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर मिलने वाली 10 प्रतिशत छूट की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने घोषणा की।

मेयर ने कहा कि अधिक से अधिक करदाताओं को इस विशेष छूट का लाभ दिलाने तथा विभिन्न कारणों से समय पर टैक्स जमा नहीं कर पाने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रवेश वाही ने कहा कि एमसीडी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और समय पर प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक माह की अतिरिक्त अवधि मिलने से वे करदाता भी राहत महसूस करेंगे, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं कर सके थे।

उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स भुगतान से एक ओर नागरिकों को 10 प्रतिशत की वित्तीय छूट मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। इससे दिल्ली में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक नगर सेवाओं को और मजबूत किया जा सकेगा।

मेयर ने सभी संपत्ति करदाताओं से अपील की कि वे 31 जुलाई, 2026 से पहले एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर इस विशेष 10 प्रतिशत छूट का लाभ अवश्य उठाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 31 जुलाई के बाद इस समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने की संभावना बहुत कम है। इसलिए करदाता अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और निर्धारित अवधि के भीतर अपना नागरिक दायित्व निभाते हुए टैक्स जमा करें।

प्रवेश वाही ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्लीवासी हमेशा की तरह समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर राजधानी के विकास में अपना सहयोग जारी रखेंगे तथा एमसीडी को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने में भागीदार बनेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस को नई टीम, LG ने 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले व पोस्टिंग के आदेश दिए

नई दिल्ली, 18 अगस्त: दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर उपराज्यपाल ने 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के तत्काल...

दिल्ली ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व DJB CEO उदित प्रकाश राय समेत छह को STP टेंडर मामले में गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 18 अगस्त: दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के विस्तार और उन्नयन से जुड़े टेंडर में कथित भ्रष्टाचार...

दिल्ली लक्ष्मी योजना में 18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण; 26 अगस्त से मिलेंगे स्वीकृति पत्र

नई दिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महज 18 दिनों में करीब आठ लाख पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। योजना के लिए पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से तालकटोरा स्टेडियम...

NTA ने परीक्षा टीम में किया बदलाव, 600 विशेषज्ञ हटाए; प्रश्नपत्रों की चार-स्तरीय जांच की योजना

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में सुधारों को लेकर हुई अनुवर्ती बैठक में परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और...