दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर पर एंबुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के व्यस्त मोती बाग फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सफदरजंग अस्पताल की एक CAT एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

अधिकारियों के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज को समालखा छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान करीब शाम 7:20 बजे यह हादसा हुआ।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने के बाद एंबुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

ब्लास्ट की चपेट में पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आ गई, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग बुझाने के बाद सड़क से जले हुए वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

शाहबाद डेरी में हथियार के साथ गिरफ्तारी से लूट केस का सुराग; नकदी और पहचान दस्तावेज बरामद

नई दिल्ली: शाहबाद डेरी में अवैध हथियार के मामले...

ECI ने SIR से पहले-बाद की सूचियों की जांच, छूटे मतदाताओं के लिए घर-घर अभियान का आदेश दिया

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण...

ECI का SIR FAQ: नोटिस का मतलब अंतिम नाम कटना नहीं; दिल्ली में 30 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां

नई दिल्ली: SIR का नोटिस मिलना या ड्राफ्ट मतदाता...

दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद, पाँच पर इंटरचेंज जारी; प्रदर्शन से पहले यातायात पाबंदियां

नई दिल्ली: विपक्ष के “लोकतंत्र बचाओ” प्रदर्शन से पहले...